Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज झमाझम बारिश होगी। इसकी शुरुआत सुबह हल्की बारिश के साथ हो गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार की सुबह और बुधवार की रात को कई हिस्सों में बारिश हुई। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह से मौसम ठंडा है और आसमान में बादल छाए हुए है। सुबह 9 बजे तक भी कई हिस्सों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं रात के समय में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 

हरियाणा के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन 14 जिलों में से छह जिले ऐसे है। जिनमें भारी से भारी होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक भारी बारिश होगी। वहीं गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, करनाल,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर,गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी जिले में भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग ने हरियाणा के छह जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की मानें, तो हरियाणा के  झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और  सोनीपत जिले में गरज और चमक के साथ बहुत भारी बारिश होगी। जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।