Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, हिसार में टूटा रिकॉर्ड
दिल्ली में आज भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरियाणा के भी कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।;

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ घंटों भारी बारिश होगी। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राजधानी के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में सितंबर माह में भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। ऐसे में दिल्ली वाले आज उन जगहों पर जाने से बचें। जहां बारिश से जलभराव होता है।
हिसार में टूटा छह साल का रिकॉर्ड, आज भी कई जिलों में होगी बारिश
वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा की बात करें तो आज प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, आज के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग का कहना है बुधवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं मंगलवार को कई जिलों में सुबह से लेकर शाम तक झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते हिसार में सितंबर 2024 में हुई बारिश का 6 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां सुबह तक 57 एमएम बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता 8 सितंबर से कुछ कम हो सकती है। ऐसे में अगले चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
हरियाणा के इन जिलों में इतनी हुई मंगलवार को बारिश
सिरसा के डबवाली - 80 मिलीमीटर
पानीपत- 7.2 मिलीमीटर
हिसार -57 मिलीमीटर
यमुनानगर - 4.4 मिलीमीटर
झज्जर - 3.3 मिलीमीटर
हिसार - 2.9 मिलीमीटर
अंबाला- 1.6 मिलीमीटर
भिवानी -2 मिलीमीटर
फतेहाबाद -2 मिलीमीटर