Delhi NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में लोग हवा में नमी की वजह से परेशान हैं। जल्द ही मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी की बुधवार हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही आंधी भी सकती है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं राजधानी में 29 जून से 3 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रह सकता है। IMD ने आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें, तो बुधवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आज बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है। आज का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 27 और 28 को भी तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली का तापमान 39.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 28.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। वहीं हवा में नमी की स्तर की बात करें तो यह 48 से 92 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने 26 जून से एक जुलाई का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में 28 और 29 को होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा और राजस्थान पर पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का टकराव क्षेत्र बनेगा। इससे प्रदेश में 26 और 27 जून को बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश में 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा में भारी बारिश को देखते हुए 28 और 29 जून को येलो अलर्ट जारी किया है।