Delhi News: दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाकर दर्जनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई मामलों की सुलझी गुत्थी

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के वेस्ट जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पकड़े जाने से कई मामलों को सुलझा लिया गया हैं। वेस्ट जिला पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं पर विराम लगाने के लिए संयुक्त रूप से विशेष अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद अलग-अलग थाने के इलाकों से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दर्जनों आरोपी गिरफ्तार होने से कई मामले सुलझे
डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के मुताबिक, जो आरोपी गिरफ्तार किए गए उनकी उम्र करीब 19 से 25 साल के बीच की है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके गिरफ्तार किए जाने से करीब 10 मामलों को सुलझा लिया गया हैं, वहीं, इनके पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल स्कूटी, चाकू और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपियों को जनकपुरी, मायापुरी, हरी नगर और पंजाबी बाग थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि हमने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से आरोपी गुलशन पर नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बिल्लू उर्फ बिल्ली और सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किए गए सागर के खिलाफ भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में स्ट्रीट क्राइम के मामलों में थोड़ी कमी आएगी। इन आरोपियों के गिरफ्तार होने के आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS