Best Dosa in Delhi: दिल्ली के इन पांच रेस्टोरेंट्स में मिलता स्वादिष्ट डोसा, जानें लोकेशन और टाइमिंग

Best South Indian Food in Delhi: जब दक्षिण भारतीय व्यंजन के बारे में हम जिक्र करते हैं तो सबसे पहले डोसा का नाम आता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आज कल प्लेन डोसा, पनीर डोसा, टोमेटो डोसा, पिज्जा डोसा, मैसूर मसाला डोसा समेत कई प्रकार के डोसा आजकल मार्केट में उपलब्ध हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और डोसा खाने के शौकिन हैं तो आज हम आपको दिल्ली की एक ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां का डोसा एक बार खाने के बाद बार बार आपका जाने का मन करेगा।
अड्यार आनंद भवन
जब टेस्ट और सर्विस की बात आती है, तो यह रेस्तरां सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर सामने आता है। चेन्नई के मशहूर अड्यार आनंद भवन को 'ए2बी' कहा जाता है। यह अपने मीठे व्यंजनों और स्वादिष्ट स्नैक्स जैसे मैसूर पाक और मुरुक्कू के साथ-साथ डोसे के लिए भी काफी लोकप्रिय है। ग्रीन पार्क में स्थित इस रेस्तरां के पॉपुलर डोसा में रवा डोसा, मसाला डोसा, प्याज-रवा मसाला डोसा, घी रोस्ट मसाला डोसा, नारियल रवा डोसा और ए2बी फैमिली स्पेशल डोसा शामिल है। यदि आप डोसा खाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां जा सकते हैं। यह दुकान दिल्ली सुबह 9 बजे से रात 10:30 बजे तक खुली रहती है। इसके स्थान की बात करें तो यह मेन मार्केट ग्रीन पार्क एक्सटेंशन दिल्ली में स्थित है।

सरवन भवन
दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित सरवन भवन आपको एक क्लासिक डोसा सर्व करता है। यह कम बजट में भी आपको डोसा का स्वाद ले सकते हैं। यह सिर्फ कनॉट प्लेस ही नहीं दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध साउथ इंडियन रेस्तरां में से एक है। आप यहां पर कारा डोसा, घी रोस्ट पेपर मसाला डोसा समेत कई डिशेज का टेस्ट चख सकते हैं। सरवन भवन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहता है। ऐसे में यह जगह भी आपके बेस्ट जग है।

श्री मीनाक्षी डोसाई
श्री मीनाक्षी डोसाई पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में स्थित है। यहां काफी मशहूर दुकान है। यहां आपको इडली, डोसा, मेदू वडा, उत्तपम और स्पेशल मसाला डोसा मिल मात्र 90 रुपये में मिल जाएगा. जी हां दिल्ली के इस दुकान में आपको मैसूर मसाला डोसा 120 रुपये में, पनीर मसाला डोसा 150 रुपये में, रवा पनीर डोसा 160 रुपये में मिल जाएगा। अगर आप परिवार के साथ डोसा खाने का प्लान बना रहे हैं तो यह एक परफेक्ट जगह है। यह दुकान सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहती है।

लक्ष्मी विलास मद्रास कैफे
दक्षिणी दिल्ली के हौज खास विलेज में स्थित यह कैफे शानदार डोसा परोसने वाला कैफे है। यहां आपको प्लेन डोसा से लेकर लजीज मसाला फिलिंग वाला डोसा भी मिल जाएंगे। इसके अलावा इनका कोकोनट रवा प्लेन डोसा, पनीर डोसा, प्याज-पनीर डोसा और स्पेशल पेपर डोसा का आनंद लें। यह कैफे काफी फेमस है। यहां काफी संख्या में लोग आते हैं।
ये भी पढ़ें:- अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो दिल्ली के इन स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें स्वाद
जांबर रेस्टोरेंट
यदि आप दिल्ली में परिवार के साथ साउथ इंडियन भोजन का लुत्फ़ उठाने जाना है तो फिर आपको जांबर रेस्टोरेंट ज़रूर जाना चाहिए। इसकी दिल्ली में कई ब्रांच मौजूद हैं, जिनमें से एक ईस्ट ऑफ कैलाश में भी मौजूद है। दिल्ली के जांबर रेस्टोरेंट में आप घी रोस्ट मसाला डोसा, उडुपी मसाला डोसा, तंगम पेपर मसाला डोसा आदि का भी स्वाद चख सकते हैं। अगर आपको भी साउथ इंडियन फूड्स का असली स्वाद चखना हो तो आपको एक बार यहाँ ज़रूर आना चाहिए।
इस रेस्टोरेंट के रसम चावल का स्वाद चखने के लिए यहाँ दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। साथ ही यहाँ आकर आप वेज व्यंजन से लेकर नॉन वेज व्यंजन को भी टेस्ट कर सकते हैं। इसकी दिल्ली एनसीआर में कई ब्रांच हैं। जिसमें ईस्ट ऑफ कैलाश, पुष्प विहार-नई दिल्ली और डीएलएफ फेज 3, सेक्टर 24, गुरुग्राम और संत नगर है। वहीं इसके टाइमिंग की बात करें तो सुबह 9 बजे से लेकर रात 10 बजे तक।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS