Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में महिला वोटर्स पर खास नजर, जानिए किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट?

दिल्ली चुनाव में सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और नामांकन भी हो गया है। आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने इस बार कितनी महिला कैंडिडेट्स को मौका दिया है।  ;

Update: 2025-01-19 14:06 GMT
BJP Candidate Shikha Rai AAP Candidate Atishi and INC Candidate Alka lamba
बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय, आप उम्मीदवार आतिशी और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा
  • whatsapp icon

AAP BJP Congress Delhi Elections 2025 Women Candidates: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिला वोटर्स को लुभाने के लिए सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। महिलाओं के लिए वादों और योजनाओं की झड़ी लगाते हुए पार्टियां उन्हें अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने इस बार कितनी महिला कैंडिडेट्स को मौका दिया है।  

चुनाव में महिला वोटर्स क्यों हैं निर्णायक?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.55 करोड़ वोटर्स हैं, जिनमें से 71.74 लाख महिलाएं और 83.89 लाख पुरुष शामिल हैं। लगभग 46 फीसदी वोटर महिलाएं हैं, जो कि चुनाव परिणामों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में महिला वोटिंग प्रतिशत 62.5 फीसदी था, जो पुरुष वोटिंग प्रतिशत (62.6) फीसदी के बराबर ही था। महिलाओं की भागीदारी में यह बढ़ोतरी उन्हें गेमचेंजर बनाती है। जिस पार्टी को महिला वोटर्स का समर्थन मिलेगा, उसकी जीत की संभावना बढ़ जाती है। इसी कारण महिला वोटर्स को आकर्षित करने के लिए पार्टियां न केवल वादे कर रही हैं, बल्कि महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा जता रही हैं।  

आम आदमी पार्टी (AAP): 9 महिला कैंडिडेट्स
  
आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।  

उम्मीदवार- विधानसभा सीट

  1. राखी बिड़लान- मादीपुर
  2. अंजना परचा- त्रिलोकपुरी
  3. सरिता सिंह- रोहतास नगर
  4. बंदना कुमारी- शालीमार बाग
  5. प्रीति तोमर- त्रिनगर
  6. धनवती चंदेला- राजौरी गार्डन
  7. पूजा नरेश बाल्यान- उत्तम नगर
  8. प्रमिला टोकस- आरके पुरम 
  9. आतिशी- कालकाजी

भारतीय जनता पार्टी (BJP): 9 महिला कैंडिडेट्स
 
बीजेपी ने भी 9 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।  

उम्मीदवार- विधानसभा सीट

  1. नीलम पहलवान- नजफगढ़
  2. उर्मिला गंगवाल- मादीपुर
  3. कुमारी रिंकू- सीमापुरी
  4. रेखा गुप्ता- शालीमार बाग
  5. पूनम शर्मा- वजीरपुर
  6. दीप्ति इंदौरा- मटिया महल
  7. श्वेता सैनी- तिलकनगर
  8. शिखा राय- ग्रेटर कैलाश
  9. प्रियंका गौतम- कोंडली

कांग्रेस (INC): 8 महिला कैंडिडेट्स

कांग्रेस ने इस बार 8 महिलाओं को टिकट दिया है।  

उम्मीदवार- विधानसभा सीट

  1. सुषमा देवी- नजफगढ़
  2. अरुणा कुमारी- नरेला
  3. कृष्णा तीरथ- पटेल नगर
  4. हरबनी कौर- जनकपुरी
  5. रागिनी नायक- वजीरपुर
  6. पुष्पा सिंह- महरौली
  7. अलका लांबा- कालकाजी
  8. अरीबा खान - ओखला

महिलाओं पर फोकस: वादे और योजनाएं

सभी पार्टियां महिलाओं की सुरक्षा , शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान दे रही हैं। महिला वोटर्स को लुभाने के लिए मुफ्त सुविधाओं, आर्थिक मदद और स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया गया है।  

  • AAP: मुफ्त बस यात्रा और महिला सुरक्षा पर जोर।  
  • BJP: महिला सशक्तिकरण और रोजगार योजनाओं का वादा।  
  • Congress: महिलाओं के लिए विशेष सामाजिक योजनाओं का ऐलान। 

ये भी पढ़ें:  दिल्ली चुनाव के बाद भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, क्या जेपी नड्डा खत्म करा पाएंगे 26 साल का वनवास?

चुनाव की तारीखें और नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। महिला वोटर्स का बढ़ता प्रभाव और उनकी बढ़ती जागरूकता नतीजों में बड़ा अंतर ला सकती है। महिलाओं की बढ़ती सक्रियता और उनके मुद्दों पर बढ़ता फोकस इस चुनाव को रोचक बना रहा है। अब देखना होगा कि कौन सी पार्टी महिला वोटर्स का विश्वास जीतकर सत्ता में आती है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने 477 नामांकन किए खारिज, इस दिन आएगी उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट

Similar News