Delhi News: दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में महिला से रेप, पति के दोस्त पर लगाया ये गंभीर आरोप, आरोपी का वकील बोला- अफेयर चल रहा था

दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति के दोस्त ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसके बच्चों को मार देगा। जिसके बाद महिला डिप्रेशन में आ गई।;

Update:2024-10-15 16:01 IST
दिल्ली में महिला के साथ दुष्कर्म।  Woman raped in delhi
  • whatsapp icon

Delhi Crime News: दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पिछले दो महीने से डिप्रेशन में थी और वह बार-बार सुसाइड करने की सोच रही थी। इस पर पति को शक हुआ और उसने अपनी पत्नी से पूछा कि आखिर वो क्यों परेशान है और अगर कोई परेशानी है, तो खुलकर इस बारे में बात करें। जिसके बाद महिला ने जो खुलासा किया। उसे सुनकर पति को गहरा झटका लगा और उसने आरोपी के खिलाफ मामले की शिकायत दी।

जानकारी के मुताबिक, एक 30 वर्षीय महिला जीटीबी एंक्लेव इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। वह हाउस वाइफ हैं। महिला का आरोप है कि पिछले 5-6 महीने से उसके पति का दोस्त घर पर आता जाता रहता था। 11 अगस्त 2024 की सुबह 7 बजे भी जब वह उनके घर आया तो उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। वह अपने बेटे को लेकर बाहर घूमने के लिए गया था। वहीं बेटी घर में ही सो रही थी। आरोपी दोस्त ने महिला से पूछा कि उसका पति कहा है तो इस पर महिला ने जवाब दिया कि वो घर से बाहर गए हुए हैं। इसके बाद आरोपी ने महिला से चाय बनाकर पिलाने के लिए कहा।  महिला ने उसके और खुद के लिए चाय बना ली। 

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि चाय से पहले पानी पिला दो। महिला उसके लिए पानी ले आई। आरोप है कि इसी बीच आरोपी ने उसकी चाय में कुछ मिला दिया और चाय पीते ही महिला बेहोश हो गई और वह बिस्तर पर गिर गई। उसे जब होश आया तो उसने देखा कि उसके पति का दोस्त उसका रेप कर रहा है। महिला ने उसे धक्का दिया तो वो नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। इस धमकी से महिला डर गई और उसी दिन से डिप्रेशन में आ गई।

महिला ने 10 अक्टूबर को पति के पूछने पर आपबीती बताई। उसी दिन महिला के पति ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी के वकील का दावा कि है कि महिला का उसके पति के दोस्त से अफेयर चल रहा था। पति को जब इस बात का पता चल गया तो उसने दबाव डालकर रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

Similar News