सरोजिनी मार्केट में ढिशुम-ढिशुम: एक ही ड्रेस पर आया दो महिलाओं का दिल, छीना-झपटी के बाद बरसाए थप्पड़

Women Fight in Sarojini Nagar Market
X
सरोजिनी नगर मार्केट में महिलाओं का कलेश।
Sarojini Nagar Market: दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट में दो महिलाओं के बीच एक ही कपड़े को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Sarojini Nagar Market: दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट सस्ते और बजट फ्रेंडली कपड़ों के लिए फेमस है। यहां महिलाओं के लिए कम कीमत में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं। कई बार एक ही ड्रेस दो महिलाओं को पसंद आ जाती है। चूंकि ज्यादातर ड्रेस सिंगल पीस होती है, लिहाजा खरीददारों के बीच विवाद भी हो जाते हैं। कई बार यह विवाद मारपीट में बदल जाते हैं। दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट से ऐसा ही मामला सामने आया, जहां दो युवतियां एक ड्रेस को लेकर आपस में भिड़ गई। खास बात है कि युवती के साथ मौजूद एक महिला भी बीच में कूद गई, जिसके बाद दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक ही कपड़े को लेकर थप्पड़ की बरसात

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाओं को एक ही ड्रेस पसंद आई। इसी दौरान उनमें बहस होने लगती है और फिर इनमें से एक महिला दूसरी पर थप्पड़ बरसा देती है। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर थप्पड़ बरसते हैं। वहीं एक अन्य महिला अपनी साथी का साथ देने के लिए दूसरी महिला के बाल पकड़कर उससे मारपीट करने लगती है। इसी बीच एक अन्य महिला आकर बीच-बचाव करने लगती है। आसपास खड़े लोग नजारे को देख रहे होते हैं। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाती है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

घर का कलेश नामक एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को 3 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसे 3 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 300 से ज्यादा कमेंट और 430 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं शेयर की हैं। किसी ने लिखा कि 'दोनों महिलाओं का कपड़ों का टेस्ट अलग है, फिर लड़ाई क्यों?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'ये लड़ाई जीवन खत्म होने तक चलेगी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि 'महिलाएं कपड़ों के लिए समझौता नहीं कर सकतीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा 'अच्छे कपड़े पहनने से मानसिकता नहीं बदल जाती।' किसी ने लिखा 'आंटियां पागल हो गई हैं।'

ये भी पढ़ें: Asia's Largest Market: दिल्ली में सरोजिनी और लाजपत ही नहीं, शॉपिंग के लिए ये मार्केट भी बेस्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story