International Women's Day 2024: देशभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। सभी टर्मिनल पर आज पूरा दिन सिर्फ महिलाएं नजर आएंगी। सिर्फ यहीं नहीं एयरपोर्ट भी गुलाबी रंग से रंगा है। दरअसल, एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी ने ऑल वुमन शिफ्ट की घोषणा की है। 

आज दिल्ली एयरपोर्ट होगा पिंक 

इस घोषणा को करने का उद्देश्य एविएशन इंडस्ट्री में महिलाओं को समानता देना है। इसे पिंक शिफ्ट का नाम दिया गया है। बता दें कि एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनल पर महिलाओं की तैनाती रहेंगी। महिला कर्मचारी आठ घंटे की पूरी शिफ्ट संभालेंगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आज पूरी एक शिफ्ट में सिर्फ महिलाएं ही करेंगी। टर्मिनल के संचालन में आज विशेषतौर पर महिलाओं का योगदान रहेगा। 

विमान क्षेत्र में बढ़ेगी विविधता

इससे विमान क्षेत्र में विविधता से भरे नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य न केवल परिचालन की दक्षता को बढ़ाना है बल्कि इसे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एनडीएमसी ने मनाया महिला दिवस  

बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गुरुवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में महिला कर्मचारी कल्याण यूनियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का कार्यक्रम आयोजन किया। एनडीएमसी के कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मंच के रूप में कार्य किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने महिलाओं और समाज में उनके योगदान का सम्मान करने के लिए हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जोर दिया है।