करंट लगने से युवक की मौत: पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव में खंभे से फैला करंट, UPSC की तैयारी कर रहा था मृतक

young man died due to electric shock in patel nagar
X
दिल्ली में करंट लगने से युवक की मौत।
दिल्ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव से खंभे से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से लोगों की परेशानी ही नहीं बढ़ रही, बल्कि कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो रही है। ताजा मामला दिल्ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन इलाके से सामने आया है। जहां बारिश के बाद जलभराव हो गया। जिसके चलते बिजली के खंभे से करंट फैल गया और एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले यमुना विहार में भी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी।

करंट लगने से युवक की मौत

दरअसल, दिल्ली में बीते दिन यानी सोमवार कई जगह जमकर बारिश हुई। जिसके चलते जगह-जगह जलभराव हुआ और लोगों को खासी परेशानी की सामना करना पड़ा। इसी तरह दिल्ली के पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास भी बारिश का पानी जमा हो गया, लेकिन यहां पानी का जमा होने से बिजली के खंभे से करंट फैल गया और इसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

UPSC की तैयारी कर रहा था मृतक

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक का नाम नीलेश राय बताया जा रहा है। वह पटेल नगर में ही UPSC की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यमुना विहार में भी महिला की करंट लगने से हुई थी मौत

बता दें कि इससे पहले पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में भी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला अपने बच्चे की रिपोर्ट दिखाने के लिए अस्पताल जा रही थी। इस दौरान सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ था। जिसके चलते बिजली के खंभे से पानी में करंट फैल गया। महिला ने जैसे ही पानी में पैर रखा को उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story