Young Man Drowning In Munak Canal: दिल्ली के विजय विहार इलाके में मुनक नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। पीड़ित परिवार ने कुछ लड़कों पर उसे नहर में धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुनक नहर में डूबने से युवक की मौत

इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी देर बाद सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दी यह जानकारी

रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे विजय विहार थाने को एक पीसीआर कॉल मिली। एक महिला ने बताया कि कुछ लड़कों द्वारा उसके भाई को मुनक नहर में धक्का दिया गया है। पुलिस कॉलर के घर पहुंची। पता चला कि महिला का भाई विशाल रोहिणी के एक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था जो वापस लौटकर नहीं आया।

महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि उसके भाई को सुबह इलाके के कुछ लड़कों ने मुनक नहर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने लापता लड़के की तलाश शुरू की। सर्च ऑपरेशन के बाद लाश बरामद हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- गाजियाबाद में मानवता हुई शर्मसार: हवसी पिता के सामने बेबस हुई पुत्री, बाप महीनों से अपनी ही बेटी का कर रहा था रेप