दिल्ली के 5 सबसे बड़े अस्पताल, जहां इलाज के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं लोग

27 Jun 2024

एम्स- दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में गरीब से गरीब और अमीर से अमीर लोग कम पैसे में इलाज कराते हैं। इसकी स्थापना 2 जून 1956 ई. में हुई थी।

सफदरजंग अस्पताल- यह अस्पताल एम्स के बिल्कुल पास में स्थित है। यह एम्स के बाद दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं।

राम मनोहर लोहिया- यह अस्पताल कनॉट प्लेस के पास स्थित है। इसकी स्थापना 1954 ई. में हुई थी। यहां पर कुल 1532 बेड हैं।

इंदिरा गांधी अस्पताल- यह दिल्ली में नई सुविधा से लैश और सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। खास बात यह है कि इस अस्पताल में मेडिकल कॉलेज भी खुल गया है।

लोकनायक अस्पताल- यह अस्पताल दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों में से एक है। इस अस्पताल में देश के कोने-कोने से हजारों मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। इसकी स्थापना 1930 ई. में हुई थी।