दिल्ली में रहकर आप ने नहीं खाए ये 8 फूड तो समझें आप ने कुछ नहीं खाया...

05 Jul 2024

पराठा: दिल्ली में अनेक प्रकार के परांठे खासे प्रसिद्ध है। चांदनी चौक की परांठे वाली गली तो पूरी दुनिया में फेमस है।

छोले भटूरे: गोपाल जी और पहाड़गंज के छोले भटूरों समेत कई रेस्टोरेंट और शॉप अपनी इस डिश के चलते प्रसिद्ध है।

कबाब: दिल्ली में कबाब का स्वाद लेने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते हैं। आमतौर पर इसे प्याज, धनिया-पुदीना चटनी और नान के साथ परोसा जाता है।

स्‍ट्रीट चाट: दिल्ली में शाम होते ही स्ट्रीट चाट की रेहड़ियां लग जाती हैं, जिन पर भारी भीड़ उमड़ती है। कहीं महाराष्ट्र की, कहीं राजस्थान की चाट का स्वाद यहां चख सकते हैं।

दौलत की चाट: चांदनी चौक पर कई दुकानें इस चाट के लिए फेमस है। आपको एक बार इसका स्वाद अवश्य चखना चाहिए।

राजमा चावल: दिल्ली के लोग राजमा चावल के भी खासे दीवाने हैं। रेहड़ियों पर भी ऐसा स्वाद मिलेगा, जिसके आगे बड़े होटल भी फेल नजर आएंगे।

जलेबी: दिल्ली की जलेबी का स्वाद कोई भूला नहीं सकता। अगर दिल्ली आना हो तो जलेबी का स्वाद अवश्य लें।