दिल्ली के 300 किलोमीटर के एरिया में आने वाले 5 सर्वश्रेष्ठ हिल स्टेशन

27 Jun 2024

मसूरी- दिल्ली से लगभग 279 किमी की दूरी पर मनमोहक स्थान मसूरी स्थित है। यहां जाकर खूबसूरत वादियों का मजा ले सकते हैं।

नैनीताल- दिल्ली से करीब 287 किमी की दूरी पर नैनीताल स्थित है। नैनीताल में आप नैनी देवी, पशन देवी और हनुमान गढ़ी भी दर्शन कर सकते हैं।

भीमताल- यह हिल स्टेशन दिल्ली से लगभग 296 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप सुंदर-सुंदर झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां मंदिरों में भी घूम सकते हैं।

कसौली- यह हिल स्टेशन दिल्ली से करीब 290 किमी की दूरी पर है। यहां आप जाकर कैंपिंग और जंगलों का मजा ले सकते हैं।

लैंसडाउन- दिल्ली से बेहद करीब यानी 248 किमी की दूर पर लैंसडाउन हिल स्टेशन स्थित है। यहां आप देवदार के जंगलों में जाकर पशु-पक्षियों को देख सकते हैं।