चंडीगढ़ में बारिश के मौसम में घूमने जाएं ये सबसे खूबसूरत जगहें

30 Jun 2024

चंडीगढ़ देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यह शहर ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।

चंडीगढ़ दिल्ली से करीब 245 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान घूमने के लिए बेहद खास है।

यदि आप बारिश के मौसम में चंडीगढ़ में घूमना चाहते हैं तो इन जगहों पर घूम सकते हैं।

नेकचंद का रॉक गार्डन- बिल्कुल मक्के जैसा दिखने वाला चंडीगढ़ का यह पार्क वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यह गार्डन करीब 40 एकड़ में फैला हुआ है।

जाकिर हुसैन रोज गार्डन- बारिश के मौसम में आप चंडीगढ़ के जाकिर हुसैन रोज गार्डन में जा सकते हैं। यहां गुलाब की सुगंध और सौंदर्य आपके दिल-दिमाग पर छा जाएगा।

लीजर वैली- चंडीगढ़ के सबसे खूबसूरत जगहों में एक है। यह स्थान करीब 8 किलोमीटर में फैला हुआ है।

बटरफ्लाई पार्क- बारिश के मौसम में चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में स्थित यह पार्क बेहद खूबसूरत है। यहां रंग-बिरंगी तितलियों को देखकर आपका मन खुशहाल हो जाएगा।