दिल्ली के प्रमुख 5 म्यूजियम, जिसे देखने के लिए रोज लगती है भीड़

24 Jun 2024

राष्ट्रीय संग्रहालय- यह संग्रहालय दिल्ली के सबसे बड़े और प्रसिद्ध संग्रहालय है। राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली के राजपथ के पास स्थित है।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र- दिल्ली के भैरों रोड, प्रगति मैदान के पास राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय मौजूद है। इस संग्रहालय में पुस्तकालय, तारामंडल, कैफेटेरिया और सम्मेलन कक्ष है।

शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम- यह म्यूजियम दिल्ली के नेहरू हाउस, 4, बहादुर शाह जफर मार्ग के पास स्थित है। इस म्यूजियम में गुड़ियों का कलेक्शन करीब 6 हजार से अधिक है।

राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी- यह म्यूजियम दिल्ली के जयपुर हाउस, इंडिया गेट उच्च न्यायालय के पास स्थित है। यहां राजसी वस्त्र, चांदी की थालियां, औपचारिक कुर्सियां आदि देखने लायक चीजें मौजूद हैं।

रेल संग्रहालय- दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित यह संग्रहालय साधारण रेलगाड़ी को श्रद्धांजलि देता है, जो कभी अकेले ही लंबी दूरी के परिवहन की सेवा करती थी।