नैनीताल से बढ़कर हैं दिल्ली की ये फेमस झीलें, एक बार जरूर करें विजिट

05 Jul 2024

यदि आप दिल्ली में रहते हैं और घर पर बोर हो रहे हैं, तो ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं दिल्ली की फेमस झील के बारे में जहां आप प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

संजय झील पार्क करीब 170 एकड़ में हरियाणा तक फैला हुआ है। इस पार्क में आप एंफीथियेटर, साइकिल ट्रैक, बोटिंग और विश्राम भी कर सकते हैं। यहां जानें के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन साकेत हैं।

करोल बाग के पास स्थित झील पार्क में पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट स्थान है। यहां आप फैमिली के साथ बोटिंग का मजा ले सकते हैं। यह पार्क सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता है।

दिल्ली के पुराने किले की ऐतिहासिक झील बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक है। यहां बोटिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है।

हौज खास झील साउथ दिल्ली में स्थित है। यह झील प्रेमियों के लिए काफी फेमस है। यहां पर प्रेमी आकर अपने प्यार का दीदार करते हैं। साथ ही सुकून व शांति का अनुभव प्राप्त करते हैं। यहां का नियर मेट्रो स्टेशन हौज खास है।

ओखला पक्षी विहार- यह दिल्ली-एनसीआर सीमा पर स्थित है। यहां पर आपको पक्षियों की चहचहाहट मन मुग्ध कर देगी। यहां पहुचने के लिए आपको ओखला बर्ड सैंक्युअरी मेट्रो स्टेशन जाना होगा।