गर्लफ्रेंड के साथ जाना चाहते हैं रोमांटिक डेट पर, तो दिल्ली की ये 5 जगह हैं बेहद खास

30 Jun 2024

ऐसे तो दिल्ली में कपल्स के लिए कई ऐसे जगह हैं जहां पर कुछ समय रोमांटिक पल बिता सकते हैं। लेकिन हम उन्हीं जगहों में कुछ बेस्ट बताने वाले हैं जहां आप प्रेमिका के साथ जा सकते हैं।

कनॉट प्लेस- दिल्ली के कनॉट प्लेस के आस-पास कपल्स के लिए कई ऐसे जगह मिल जाएंगे जहां आप अकेले कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही यहां आप गर्लफ्रेंड को शॉपिंग भी करा सकते हैं।

जैपनीज पार्क- दिल्ली के इस पार्क में आप अपनी माशूका को ले जा सकते हैं। क्योंकि यह पार्क फूलों की क्यारियों से सजा हुआ है। यहां कपल्स पिकनिक भी मनाते हैं।

पुराना किला- यह स्थान नई दिल्ली के ऐसी जगहों में आती है जहां आए दिन ढेरों कपल्स आते-जाते रहते हैं। यह रोमांटिक पल बिताने के लिए बेस्ट स्थान है।

दिल्ली हाट- अगर आप अपने पार्टनर के साथ खाने-पीने के साथ शॉपिंग करने का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली हाट बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप दिन भर एक अच्छे माहौल में समय बिता सकते हैं।

एडवेंचर आइलैंड- यह आइलैंड दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 10 में स्थित है। यहां आप अपने पार्टन के साथ रोमांस कर सकते हैं। साथ ही की एक्टिविटी भी कर सकते हैं।