दिल्ली के 5 वृद्धाश्रम, जहां बुजुर्गों की सभी जरूरतें होती हैं पूरी

02 Jul 2024

गुरु विश्राम वृद्ध आश्रम- इस वृद्धाश्रम में भारत के बुजुर्गों, निराश्रित और बेघर लोगों के लिए एक आश्रय का केंद्र है। इस आश्रम की शुरुआत 2006 में हुई थी।

हेल्प एज इंडिया- यह एक गैर-लाभकारी संगठन है। यहां पर सभी बुजुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही यहां पर बुजुर्ग के लिए पौष्टिक भोजन, मनोरंजक की गतिविधियां और चिकित्सा की भी उचित सुविधा उपलब्ध है।

आनंद आश्रम- इस आश्रम की स्थापना 1981 में की गई थी। यहां पर बुजुर्ग नागरिकों को आश्रय और देखभाल करने के लिए उचित प्रबंधन किया गया है।

वरदान वरिष्ठ नागरिक केंद्र- यह केंद्र सिटीज के लिए बेहद सुरक्षित और उचित व्यवस्था वाला आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना 2000 में हुई थी।

प्रयास वृद्धाश्रम- यह आश्रम दिल्ली में गैर-लाभकारी संगठन है, जहां पर सिनियर सिटीजन को संरक्षित और आरामदायक घर प्रदान किया जाता है। इस आश्रम की स्थापना साल 2005 में हुई थी।