दिल्ली की 5 जगह, जो फिल्म शूटिंग के लिए हैं फेमस

02 Jul 2024

दिल्ली दिलवालों का शहर है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें और ऐतिहासिक स्मारक के साथ कई चीजें फेमस हैं।

दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों पर हमेशा लोगों की भीड़ देखने को मिल जाती है।

दिल्ली फिल्म शूटिंग के लिए भी अच्छी जगह मानी गई है।

दिल्ली में फिल्म शूटिंग के लिए लाल किला, हुमायु के मकबरा, अग्रसेन की बावली, कुतुब मीनार और इंडिया गेट फेमस हैं।

इन जगहों पर बड़ी-बड़ी फिल्म जैसे सुलतान, बजरंगी भाईजान, पीके, चक दे इंडिया, जन्नत 2 और फना की शूटिंग हुई है।