दिल्ली का ये पार्क शांति और सुंदरता का अद्वितीय संगम, जानें इसकी खासियत...

20 Jul 2024

इस पार्क का नाम इंद्रप्रस्थ पार्क है, जो कि पौराणिक शहर इंद्रप्रस्थ के नाम पर रखा गया है। इसका उल्लेख भारतीय महाकाव्य महाभारत में किया गया है।

इंद्रप्रस्थ पार्क आधिकारिक तौर पर 2004 में खोला गया था। यह सभी उम्र के लोगों के लिए लोकप्रिय स्थान बन गया है।

इस पार्क में विश्व शांति स्तूपा भी देखने को मिल जाएगा। यह एक बौद्ध स्मारक है, जिसे विश्व शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश देने के लिए बनाया गया था।

इसके साथ-साथ आपको यहां फूड कोर्ट और चिल्ड्रन पार्क भी देखने को मिल जाएगा।

यह पार्क सुबह 9:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता। यहां का प्रवेश निःशुल्क है।