बारिश के दौरान दिल्ली में यहां घूमने का बनाएं प्लान, मन हो जाएगा मुग्ध

03 Jul 2024

दिल्ली में मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश हो रही है।

ऐसे में आप दिल्ली में सैर करना चाहते हैं, तो इन स्थानों पर जरूर विजिट कर सकते हैं।

हौज खास- यहां आप खूबसूरत झील और गार्डन का मजा ले सकते हैं। साथ ही यहां आपको बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल जाएंगी।

लोधी गार्डन- बारिश के मौसम में दिल्ली का लोधी गार्डन घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। यह गार्डन करीब 500 साल पुराना है।

इंडिया गेट- दिल्ली में स्थित इंडिया गेट बारिश के मौसम में गजब का दृश्य दर्शाता है। यहां आसपास आपको बेहद खूबसूरत हरियाली देखने को मिल जाएंगी।

पुराना किला- यदि बारिश के मौसम में दिल्ली की सैर करना चाहते हैं, तो पुराना किला जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।