दिल्ली-एनसीआर के इन होटलों में चखें बिहार के मशहूर लिट्टी-चोखा का स्वाद

25 Jun 2024

वैसे तो दिल्ली-एनसीआर में खाने-पीने की बहुत सारी चीजें मिल जाती हैं।

लेकिन दिल्ली में रहने वाले लोग बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के लिए यहां जा सकते हैं।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे होटल-रेस्टोरेंट हैं, जिनमें बिहार का मशहूर लिट्टी-चोखा का स्वाद मिलता है। आइए जानते हैं-

मगध और अवध- दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग बिहार के लिट्टी-चोखा का स्वाद चखने के लिए मगध और अवध जा सकते हैं। यहां आपको बिहार की मशहूर सारी डिशेज मिल जाएंगी।

द छौंक- इस रेस्टोरेंट में भी आपको बिहारी लिट्टी-चोखा मिल जाएगा। साथ ही इस रेस्तरां में आपको दाल पूरी, सत्तू की कचौड़ी, मालपुआ और चुरा मटर भी मिल जाएगा।