दिल्ली के इन दुकानों में मिलते हैं स्वादिष्ट और लाजवाब डोसा

26 Jun 2024

नैवेद्यम- इस रेस्टोरेंट में मिलने वाली हर चीजों को लोग पसंद करते हैं। क्योंकि इस दुकान का बेहतरीन डोसा आपको दिवाना बना देगा।

सर्वाना भवन- यह रेस्टोरेंट दिल्ली के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में से एक है। यहां लोग डोसा खाने के लिए लंबी लाईन तक में लगने के लिए तैयार रहते हैं।

सागर रत्न- यह दिल्लीवासियों के बेहद लोकप्रिय रेस्टोरेंट है जो दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसने के लिए फेमस है। इस रेस्टोरेंट का मखनी पनीर मसाला डोसा बेहद ही स्वादिष्ट होता है।

गोवर्धन रेस्टोरेंट- यह रेस्टोरेंट शुद्ध शाकाहारी व्यंजन के लिए फेमस है। यहां आपको नाममात्र की कीमतों में दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद मिल जाएगा। इस रेस्टोरेंट का मसालेदार डोसा बेहद ही मशहूर है।

कर्नाटक कैफे- जैसा नाम वैसा स्वाद, इस कैफे में एक प्लेट पर कई तरह की चटनी और मक्खन के साथ डोसा परोसे जाते हैं।