दिल्ली के आस-पास ये हैं 5 वन्यजीव अभयारण्य, जिन्हें अवश्य देखना चाहिए

30 Jun 2024

असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य- यह अभयारण्य दिल्ली के दक्षिणी छोर पर तुगलकाबाद क्षेत्र में है। इस अभयारण्य में 80 प्रकार के जानवर पाए जाते हैं।

राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य- यह अभयारण्य मुख्य रूप से घड़ियाल के लिए जाना जाता है। यहां आपको कछुए, ऊदबिलाव और भी अन्य जीव देखने को मिल जाएंगे।

बेनोग वन्यजीव अभयारण्य- यह अभ्यारण मसूरी के हिल स्टेशन के पास स्थित है। यहां आपको देश भर के पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य- यह अभ्यारण अल्मोड़ा के हिमालय की तलहटी में स्थित है। यहां आपको अन्य किस्म के वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियां मिल जाएंगी।

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य- यह अभयारण्य राजस्थान में स्थित है। इस अभयारण्य में कई तरह के जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे।