Gujarat Exit Poll 2024: गुजरात की सभी 29 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। 4 जून को परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि गुजरात में किस दल को कितनी सीटें मिलने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर शनिवार 1 जून की शाम को एग्जिट पोल (Gujarat Exit Poll 2024) जारी हुआ। जानिए क्या कहता है एक्जिट पोल?

2014 और 2019 में कांग्रेस का नहीं खुला खाता
गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटे हैं। जहां इस बार 25 सीटों पर 56.23 फीसदी मतदान हुआ था। गुजरात के लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था।

बता दें, 7 मई को गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। जबकि सूरत लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में 4 केंद्रीय मंत्री चुनावी मैदान में हैं।

2024: जानें किस एजेंसी का सर्वे क्या कह रहा 

एग्जिट पोल एजेंसी    बीजेपी+     कांग्रेस+   अन्य
जनता TV-INH-हरिभूमि 25-26 0-1 0
एक्सिस- आज तक   25-26 0-1 0
सी वोटर- एबीपी न्यूज    25-26 1 0
सीएनएक्स- इंडिया टीवी          26 0 0
न्यूज18      26 0 0
चाणक्य- न्यूज24             24-26 0-2 0
टीवी 9 26 0 0
ईटीजी-टाइम्स नॉउ 26 0 0


4 जून को आएंगे नतीजे
एक्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा 25 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते दिखाई दे रही है। वहीं कुछ एक्जिट पोल में सभी 26 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। सर्वे के मुताबिक यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है। हालांकि यह नतीजे नहीं है। यह केवल जांच एजेंसियों का अनुमान हैं। नतीजे 4 जून को आएंगे।