भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आक्रोश: क्षत्रिय समाज ने राजकोट में निकाली रैली, पुरुषोत्तम रूपला का टिकट बदलने की मांग
Rajkot BJP candidate Purshottam Rupala : केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 3 मार्च को वाल्मिकी समाज के कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज पर टिप्पणी की थी। जिसे लेकर राजपूत समाज में आक्रोश व्याप्त है।;
By : सोनेलाल कुशवाहा
Update: 2024-04-07 10:35 GMT

Rajkot BJP candidate Purshottam Rupala : केंद्रीय मंत्री और राजकोट के भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला के बयान से गुजरात के क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को रूपला की टिकट बदलने की मांग को लेकर जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन हुआ। राजकोट में हजारों लोगों ने रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
गुजरात का नेता पुरुषोत्तम रूपाली खुलेआम क्षत्रिय समाज को गाली दे रहा है लेकिन भाजपा ने उसे टिकट दिया क्षत्रिय समाज की मांग है उसका टिकट कैंसिल करें अन्यथा भाजपा बहिष्कार किया जाएगा।
— EWS ARMY (@ews_army) April 7, 2024
कोई भी समाज अपने स्वाभिमान से समझौता नही कर सकता है। pic.twitter.com/13rKEbQTR4