निकाय चुनाव पर अनिल विज का बयान: भाजपा की जीत का किया दावा, बोले- BJP की लोकप्रियता से घबराकर पार्टी नहीं उतार रही प्रत्याशी
Haryana Mayor Election 2025: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज का बयान सामने आया है। विज ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष की पार्टी पर तंज कसा है।;

Haryana Mayor Election 2025: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारियों में लगी हुई हैं। 2 मार्च को प्रदेश में निकाय चुनाव हो जाएंगे। इस बीच पार्टी के नेता अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में आज 26 फरवरी बुधवार को अंबाला में परिवहन मंत्री अनिल विज का भी निकाय चुनाव को लेकर बयान सामने आया है। अनिल विज ने निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। इसके अलावा अनिल विज ने कांग्रेस के पर भी निशाना साधा है।
बीजेपी की लोकप्रियता से दूसरी पार्टियां घबराई- अनिल विज
मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर कहा है कि, नगर परिषद चुनावों में कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक पार्टियां मैदान छोड़कर भाग गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से घबराकर ये पार्टियां अपने उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतार रही हैं। केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, और प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है। लोगों ने अब मन बना लिया है कि नगर परिषद, नगर निगम और नगर पालिका में भी भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएंगे ताकि प्रदेश में विकास बिना किसी रोक टोक के हो सके।
#WATCH | अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने हरियाणा नगर निकाय चुनाव पर कहा, "नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समेत सभी राष्ट्रीय पार्टियां और प्रादेशिक पार्टियां मैदान छोड़कर भाग गई हैं। भाजपा की लोकप्रियता से घबराकर वह अपने उम्मीदवारों को मैदान में नहीं उतार रही हैं।… pic.twitter.com/vFmE3gRzxK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
Also Read: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता फरीदाबाद में निकालेंगी रोड शो, BJP प्रत्याशियों के लिए मांगेंगी वोट
सीएम सैनी लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं- अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इससे पहले भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत बनाने में लगे हुए हैं। आज उनकी नीति पर चलकर देश विकास की ओर बढ़ रहा है। विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के हित के लिए काम कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार लोगों के हित के लिए काम कर रहे हैं।
Also Read: गुरुग्राम में 1109 पोलिंग पार्टियों के निकाय क्षेत्र तय, इस दिन से शुरू होगी चुनावी ड्यूटी ट्रेनिंग