Logo
हरियाणा के चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे को घेरना का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बाप-बेट दिल्ली से झूठ का सामान लाते हैं व जनता में परोस देते हैं। इनसे सचेत रहने की जरूरत है।

भिवानी। लोहारू की म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और हुड्डा-बेटे बड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता है और न नीति है उसके पास अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस की दुकान खाली है। इस दुकान में वे दिल्ली से झूठ का सामान लेकर आते हैं और हुड्डा व उनके चमचे हरियाणा की जनता के सामने परोस देते हैं। प्रदेश की जनता को इनसे सचेत रहने की जरूरत है। 10 साल सत्ता में रहते हुए जिस प्रकार से प्रदेश का जातिवाद, क्षेत्रवाद में बांटाकर काम किया, आज भी हुड्डा फैमिली उसी नीति पर चल रहे हैं। अब जनता जागरूक हो गई है और उनके इस खेल को नहीं चलने देगी। 

गरीबों के घर जलाने वाले पूछ रहे सवाल 

दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, हमारे खाते लिए फिरते हैं। मुख्यमंत्री ने इस शेयर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश को एमरजेंसी में झोंकने व संविधान का सबसे अधिक अपनाम करने वाली कांग्रेस ने संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया। सत्ता में रहते हुए जिन्होंने जनता को लूटा, गरीबों के घरों को जलाया आज फिर अपने उस खेल को फिर से खेलने के लिए हमसे हिसाब मांगों यात्रा के नाम पर प्रदेश में घूमकर जातिवाद व क्षेत्रवाद का जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश की जनता बाप-बेटे को खेल का समझ चुकी है तथा चार अक्टूबर के बाद प्रदेश में कांग्रेस का नाम भी नहीं बचेगा। 

दिल्ली के दामाद को क्यों दी किसानों की जमीन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि में जहां जहां भी गया हूं, वहीं उमड़ी भीड़ ने मेरे उत्साह को और अधिक बढ़ाया है।  मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बना रही है। मैंने हुड्डा से पूछा कि युवाओं को खर्ची-पर्ची पर नौकरी देने का क्या मतलब था, किसानों की जमीनें दिल्ली के दामाद को क्यों दी गईं। हुड्डा बताएं कि कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदी गईं और कितने किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिला। किसानों पर गोलियां चलीं, दलितों के घरों में आग लगाई गई, मिर्चपुर और गोहाना कांड के बारे में भी हुड्डा बताएं।

हुड्डा बताएं कि बुजुर्गों को मात्र 500 रुपये पेंशन दी गई, इसे आगे बढ़ाई क्यों नहीं गई। इन सभी सवालों का जवाब कांग्रेस के पास नहीं है। हुड्डा से पूछ रहा हूं कि आपकी सरकार के समय में गरीब परिवारों के कितने बीपीएल कार्ड बने और कितने गरीबों को मुफ्त इलाज मिला। कांग्रेस के पास इन सवालों का एक भी जवाब नहीं है, और वे बस हिसाब मांग रहे हैं। हरियाणा की जनता को मेरे इन सवालों का जवाब मिलना चाहिए।

5379487