भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना: कहा- ईवीएम नहीं घमंड ने हराया, सदमे से निकलने में लगेंगे तीन महीने

Umed Patuwas targeted congress on EVM
X
ईवीएम को लेकर भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
EVM Controversy in Haryana: हरियाणा में हार को लेकर कांग्रेस भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगा रही है। अब भाजपा विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें हार के सदमे से निकलने में तीन महीने लगेंगे।

EVM Controversy in Haryana: हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत मिली तो कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा पर ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के पास पूरे सबूत हैं और हम चंडीगढ़ हाईकोर्ट जाएंगे। इस मामले पर अब चरखी दादरी जिले के बाढड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

ईवीएम तो बहाना है

भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों का ईवीएम हैकिंग तो सिर्फ बहाना है। कांग्रेसियों को हार का सदमा लगा है। ऐसे में कांग्रेसी कुछ भी बोलें, हम माफ कर देंगे। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को हार के सदमे से निकलने में तीन महीने का समय लगेगा। जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताया है और भाजपा धरातल पर विकास के काम करवाएगी।

ये भी पढ़ें: लापता हुईं विनेश फोगाट: वायरल पोस्टर में किया जा रहा दावा, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेसी डिप्रेशन में हैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा विधायक उमेद पातुवास ने कांग्रेसियों के डिप्रेशन में होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी डिप्रेशन में होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बौखला गए हैं और ईवीएम से हार होने के अलावा भी कुछ भी बोल सकते हैं। इनेलो का किलकी मार गैंग अब कांग्रेसी गैंग बन गया है। कांग्रेस को ईवीएम ने नहीं बल्कि किलकीमार गैंग और घमंड ने हराया है। इसके कारण ही वे लोग विपक्ष में बैठे हैं।

गांव-गांव जाकर जनता दरबार लगा रहे उमेद पातुवास

बता दें कि बाढड़ा से भाजपा विधायक उमेद पातुवास अपने पैतृक गांव पातुवास के साथ ही दर्जनभर गांव गए। विधायक ने वहां पर जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश भी दिए। इसके अलावा कुछ समस्याओं को तय समय में पूरा करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान वे कांग्रेस के ईवीएम वाले बयान को लेकर भी कांग्रेस और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमलावर रहे।

ये भी पढ़ें: हिसार में किसान की मौत पर बवाल: मुख्यमंत्री को सौंपी गई गलत रिपोर्ट, परिजन बोले- खुद की जमीन है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story