Logo
हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान 25 दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मारने वाले एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार है।

Faridabad  Encounter: हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बदमाश की पहचान मनीष पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा क्राइम ब्रांच 65 को बदमाश मनीष के बारे में सूचना मिली थी कि वह जाजरू और कैली गांव के आसपास आने वाला है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछा लिया। जब आरोपी आया तो टीम ने उसे घेर लिया। हालांकि, उसने खुद को घिरते हुए देखकर सरेंडर करने की बजाय क्राइम ब्रांच की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सीआईए टीम ने भी बदमाश पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी। जिसके बाद वह घायल हो गया और जमीन पर गिर गया।

खबरों की मानें, तो बदमाश मनीष ने क्राइम ब्रांच की टीम पर दो राउंड फायर किए। जिसके चलते एक गोली सीआईए इंचार्ज जगविंद्र की छाती में जा लगी। हालांकि, उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश पर तीन राउंड फायरिंग की थी। जिसमें वह घायल हो गया। फिलहाल, घायल बदमाश मनीष का फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

5 अक्टूबर को बीजेपी कार्यकर्ता को मारी थी गोली 
बता दें कि पांच अक्टूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे। पोलिंग के दौरान फरीदाबाद 89 विधानसभा में एक बीजेपी कार्यकर्ता रजनीश (30) पर दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।  

 

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487