Lal Dora Land: फरीदाबाद में लगाए जा रहे विशेष शिविर, लाल डोरा में रहने वाले लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

Lal Dora Property Camp
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Lal Dora Property Camp: फरीदाबाद में लाल डोरा में बसे लोगों के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में लोगों के डॉक्यूमेंट्स चेक करके उन्हें मालिकाना हक दिया जाएगा।

Lal Dora Property Camp: फरीदाबाद में आज यानी 8 अप्रैल मंगलवार को कैंप लगाया गया है। इस कैंप का उद्देश्य लाल डोरे में रहने वाले लोगों की सहायता करना है। कैंप में लाल डोरे में बसे लोगों के डॉक्यूमेंट्स चेक करना है। डॉक्यूमेंट्स सही मिलने पर उन्हें मौके पर ही प्रॉपर्टी का मालिकाना हक का सर्टिफिकेट देना है। बता दें कि प्रदेश की सरकार की ओर से भी लाल डोरे में बसे लोगों के लिए घोषणाएं की जा चुकी हैं।

सरकार लक्ष्य लोगों को परेशानी से बचाना- मेयर

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद नगर निगम की टीम की ओर से अनंगपुर गांव में बिछपट्टी चौपाल पर कैंप लगाया गया है। कैंप NIT जोन 2 के अंतर्गत आता है। कैंप में लाल डोरे के निवासियों को डॉक्यूमेंट्स जमा करने का मौका मिलेगा। नगर निगम के अधिकारी डॉक्यूमेंट्स की जांच करेंगे।

कागजात सही पाए गए तो तुरंत मालिकाना हक का सर्टिफिकेट उन्हें दिया जाएगा। नगर निगम के मेयर प्रवीण जोशी का कहना है कि सरकार का लक्ष्य लोगों को परेशानी से बचाना है। उन्होंने बताया कि लाल डोरे के निवासियों को अब नगर निगम ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, उन्हें गांव में ही सुविधा दी जाएगी।

Also Read: अग्निवीरों को हरियाणा सरकार का 'सुरक्षा कवच', पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

नगर निगम ने किया था सर्वे

ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर डॉक्यूमेंट्स में जांच के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाएगी, तो उसे भी ठीक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके डॉक्यूमेंट्स पूरे और सही है। निगम ने इसके लिए पहले सर्वे किया था, जिसमें उन्होंने पता लगाया था कि डोरे में कितने लोग रहते हैं।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह कैंप सिर्फ अनंगपुर गांव तक नहीं रहेगा, जिले के अन्य इलाकों में भी ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी लाल डोरे में बसे लोगों को प्रॉपर्टी का मालिकाना हक मिल सके। लोगों की जमीन पर कानूनी अधिकार कीमत और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Also Read: हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी, पराली जलाने की बजाय करें खास उपाय, बढ़ेगी मिट्टी की फर्टिलिटी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story