फरीदाबाद में सीएम योगी की रैली: इनेलो और आप पार्टी पर कसा तंज, कांग्रेस को देश की समस्या बताया

Yogi Rally in Haryana
X
सीएम योग आदित्यनाथ
Yogi Rally in Haryana: फरीदाबाद बाद में आज शनिवार को सीएम योगी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।

Yogi Rally in Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में जनता को साधने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के तमाम दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। आज राज्य में उनके चार कार्यक्रम होने वाले हैं। सबसे पहले उन्होंने फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट पर प्रचार किया। यहां पर उन्होंने डबुआ सब्जी मंडी में जनता को संबोधित किया। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया।

योगी ने कांग्रेस को कहा देश की समस्या

पीएम योगी ने कहा की मैं श्री राम लला की पावन धरती से यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि पूरी दूनिया ये जानते है कि अयोध्या में 500 साल के बाद राम लला विराजमान हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश की समस्या है। योगी ने कहा कि कांग्रेस राज में खनन माफिया, भू माफिया हुआ करते थे। देश में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिसे आज बीजेपी ने खत्म किया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज विकास के नाम पर हरियाणा को नई पहचान दिलाई जा रही है। कांग्रेस कहती थी देश के संसाधनों पर मुसलमानों का अधिकार है, लेकिन पीएम मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विश्वास।

इनेलो और आप पर कसा तंज

इनेलो और आम आदमी पार्टी तंज कसते हुए कहा कि वह हरियाणा का विकास न करवाए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका बांटने का काम खत्म हो जाएगा। देश और प्रदेश का विकास सिर्फ और सिर्फ बीजेपी कर सकती है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इसलिए मैं आपसे अपील करने आया हूं कि बीजेपी उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताएं।

Also Read: रेवाड़ी में अमित शाह बोले- हर अग्निवीर को मिलेगी पक्की पेंशन वाली नौकरी, MSP को लेकर राहुल गांधी को घेरा

इन जगहों पर भी करेंगे रैली

इसके अलावा हरियाणा में आज सीएम योगी महेंद्रगढ़ के कनीना विधानसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह खेल मैदान नाचरौन के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उनका आज का आखिरी कार्यक्रम छछरौली अनाज मंडी में आयोजित किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story