Fatehabad Fraud Case: फतेहाबाद के टोहना में एक चाय की कैंटीन चलाने वाले ने वकील को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। दरअसल चाय की कैंटींन चलाने वाले शख्स ने वकील को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे लाखों की ठगी कर ली है। दूसरे केस में एक शख्स से वीजा इमिग्रेशन संचालक ने 35 लाख रुपए ठग लिए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी

गौरतलब है कि रता थेह गांव का रहने वाले सतबीर का कहना है कि टोहाना लघु सचिवालय में एक अमन नाम का व्यक्ति चाय की कैंटीन चलाता है। अमन लोगों को पैसों से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता है। दरअसल सतबीर 2017 से टोहाना सिविल कोर्ट में वकालत रहा है। इसके अलावा वह सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर रहा था। 2021 में सतबीर ने पंजाब एक्साइज में इंस्पेक्टर के लिए फॉर्म भरा था। मोहाली में पेपर हुआ था। लेकिन उसका पेपर ठीक नहीं हुआ था। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और वह वकील को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देने लगा।
 

पैसे लेकर आरोपी फरार

इसके बाद अमन ने सरकारी नौकरी लगवाने के लिए सतबीर से 13 लाख रुपए मांगे। लेकिन सतबीर ने पहले आरोपी को 7 लाख रुपए एडवांस दिए और बाकी रुपए काम के बाद देने की बात कही। इसके बाद अमन सतबीर को टोहाना के आशा राम से मुलाकात कराई। इसके बाद  सतबीर ने अलग अलग ट्रांजैक्शन कर 6 लाख 30 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। इसके बाद दोनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।

Also Read: सीएम सिटी करनाल में गरजी नर्सिंग ऑफिसर्स, सीएम आवास का किया घेराव, 2 मांगों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन

दूसरे केस में 35 लाख ठगे

दूसरे केस में सिरसा के रहने वाले सतपाल का कहना है कि उसके बेटे गुरजिंद्र की मुलाकात उसके साले  पैरी खिप्पल ने जाखल के एक वीजा इमिग्रेशन संचालक हरपाल सिंह से करवाई थी। हरपाल सिंह का कहना था कि वह गुरजिंद्र और उसकी पत्नी को कनाडा वर्क परमिट पर भेजने की बात कही थी। जिसके बाद उन्होंने फरवरी 2023 में आरोपी को  35 लाख रुपए की पेमेंट कर दी थी। जिसके बाद वह 10 मार्च 2023 को कनाडा गए थे। वहां पर जाकर उन्हें पता लगा कि उन्हें टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजा गया है। जाखल पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।