हरियाणा में बेखौफ बदमाश: फतेहाबाद में महिला टीचर के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी, दूध डेयरी में की जमकर तोड़फोड़

Ruckus in Fatehabad: फतेहाबाद से एक महिला टीचर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बदमाश महिला का पीछा करते हुए दूध की डेयरी तक पहुंच गए। महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूध की डेयरी पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस बात पर बदमाश भड़क गए और उन्होंने डेयरी पर जमकर तोड़फोड़ की। मामले के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौके से बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्व विधायक की कोठी के सामने बवाल
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात यानी 21 दिसंबर शनिवार को पूर्व विधायक दुड़ाराम की कोठी के सामने स्थित दूध की डेयरी पर हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला टीचर ने बताया कि वह स्कूटी पर अपने घर जा रही थी। उस दौरान रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक उसका पीछा करने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि बदमाशों उसकी चेन झपटने का भी प्रयास किया था। महिला ने बताया कि लाल बत्ती के चौक तक आरोपियों ने उसका पीछा किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने भट्टू रोड तरफ अपनी स्कूटी दौड़ा दी।
Also Read: रेस्तरां में हमलावरों का तांडव, वाहनों व रेस्तरां में की जमकर तोड़फोड़, आग के हवाले की एक कार
डेयरी संचालक ने किया विरोध
बदमाश महिला पीछा करते हुए डेयरी तक पहुंच गए। जिसके बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिसके बाद डेयरी पर मौजूद संचालक और उसके चाचा ने बदमाशों को रोकना चाहा, लेकिन आरोपियों ने डेयरी पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला ने बताया कि हमले को दौरान आरोपियों ने उसके चाचा की पगड़ी को भी उतार दिया था। जिसके बाद डेयरी पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Also Read: सरकारी स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS