सावित्री जिंदल के घर खुलेगा CSC सेंटर: नागरिकों को मिलेगी सरकारी सेवाओं की सुविधा, अपने जन्मदिन पर करेंगी शुभारंभ

Savitri Jindal
X
सावित्री जिंदल कॉमन सर्विस सेंटर का करेंगी शुभारंभ।
Savitri Jindal: सावित्री जिंदल के घर कॉमन सर्विस सेंटर खुलेगा। सेंटर की सहायता से आम लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में पता लगेगा। सावित्री जिंदल इस सेंटर का शुभारंभ करेंगी।

Savitri Jindal: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल के घर कॉमन सर्विस सेंटर यानी (CSC) शुरू होने जा रहा है। सावित्री जिंदल अपने जन्मदिन के अवसर पर इस सेंटर का शुभारंभ करेंगी। सेंटर को खोलने के पीछे का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच को आसान करना है। सेंटर पर लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़ी फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी, हर शनिवार को लोगों को यह सहायता दी जाएगी।

नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,सावित्री जिंदल का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में समस्या को खत्म करना है। ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो और वे सशक्त बनें। कॉमन सर्विस सेंटर, भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का एक अहम हिस्सा है। ये सेंटर नागरिकों को सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं तक डिजिटल माध्यमों से पहुंच प्रदान करता है।

सावित्री जिंदल का CSC सेंटर के जरिए क्षेत्र के लोगों से जुड़ने का प्रयास करेगा। बताया जा रहा है कि सावित्री जिंदल लोगों से कनेक्ट होने के लिए उन्होंने CSC सेंटर की शुरूआत की है। ताकि जिंदल हाउस पर लोगों का किसी ना किसी कारण से आना जाना बना रहे, ऐसे में वह लोगों के संपर्क में रहे। सावित्री जिंदल 20 मार्च यानी वीरवार को CSC सेंटर का शुभारंभ करेंगी। बता दें कि हिसार से विधायक और जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की दूसरी सबसे अमीर महिला है।

Also Read: मंत्री अनिल विज की बड़ी पहल, जन्मदिन पर आए थे सैकड़ों फूलों के गुलदस्ते, विज ने इनसे बनवा दी इतनी शानदार चीजें

सावित्री जिंदल का राजनीतिक सफर क्या है ?

बताया जा रहा है कि सावित्री जिंदल के पास 2.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। सावित्री जिंदल देश की पांचवीं सबसे अमीर शख्सियत हैं। सावित्री जिंदल हिसार के रहने वाले दिवंगत स्टील किंग ओपी जिंदल की पत्नी हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद हैं। सावित्री जिंदल ने पति की मृत्यु के बाद 2005 में हिसार से उपचुनाव लड़ा और अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की है।

लगातार दो चुनाव जीतकर हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बनी थी। सावित्री जिंदल ने 2024 में हिसार से भाजपा की टिकट पर दावेदारी की थी, लेकिन उनका टिकट काटकर पूर्व मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता को टिकट दे दिया गया। जिसके बाद सावित्री जिंदल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावित्री जिंदल ने हरियाणा में BJP सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।

Also Read: हरियाणा में भाजपा को मिले 27 नए जिलाध्यक्ष, पानीपत में जिलाध्यक्ष की कमान फिर से संभालेंगे दुष्यंत भट्‌ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story