Firing in Hisar: शराब पीने से रोकने पर भड़का हरियाणा पुलिस का SPO, बेटे और बहू को मारी गोली, खुद भी लगाई फांसी

SPO Firing in Hisar: हिसार में आज यानी 19 जनवरी रविवार को हरियाणा पुलिस के SPO ने बेटे और बहू पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए आरोपी ने भी फांसी लगा ली। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
सीने और पीठ पर लगी गोली
जानकारी के मुताबिक, घटना हिसार के बीड़ बबरान गांव की है। जहां SPO पद पर तैनात कश्मीर सिंह ने बेटे और बहू को गोली मार दी। पीड़ितों की पहचान 26 वर्षीय कंवलप्रीत और 24 वर्षीय उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर के तौर पर हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि कश्मीर सिंह को कंवलप्रीत और उसकी पत्नी गुरप्रीत शराब पीने से रोका था। इस बात से नाराज कश्मीर सिंह ने गुस्से आकर बेटे और बहू पर गोली चला दी।
फायरिंग के दौरान कंवलप्रीत के सीने और गुरप्रीत की पीठ पर गोली लगी है। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कश्मीर सिंह फरार हो चुका था। परिवार वालों ने तुरंत कंवलप्रीत और गुरप्रीत को सपरा अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Also Read: हरियाणा के यमुनानगर में मुठभेड़, STF और बदमाशों के बीच चली 20 राउंड फायरिंग, दो वांटेड बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
पूर्व सरपंच ने पुलिस को क्या बताया ?
गांव के पूर्व सरपंच लाडी सिंह ने पुलिस को बताया कि कश्मीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। अब वह हिसार के सिटी थाने में SPO के पद पर नौकरी करता है। सरपंच का कहना है कि 32 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हुई है। बंदूक नीचे गिरने से कश्मीर सिंह के बेटे कंवलप्रीत के सीने में गोली आर-पार हो गई थी। पीछे खड़ी गुरप्रीत कौर की पीठ पर भी गोली लग गई।
SPO ने भी लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि परिवार व आसपास के लोग जब कंवलप्रीत व उसकी पत्नी को अस्पताल ले गए,और उनकी देखभाल में लगे थे। उस दौरान मौके से फरार हुआ कश्मीर सिंह वापिस घर आ गया। और घर आकर उसने खुद भी फांसी लगा ली। अचानक किसी ने उसे देख लिया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाकर नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया गया है। कश्मीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
Also Read: कैथल में युवक पर दिनदिहाड़े फायरिंग, कार में सवार होकर आए थे हमलावर, थाने तक किया पीछा
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS