Logo
Hisar Murder Case: हिसार में एक देसी मुर्गे के बीमार होने के कारण 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस मारपीट में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

Hisar Murder Case: हरियाणा के हिसार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक देसी मुर्गा के बीमार होने के कारण 2 गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि एक 37 वर्षीय शख्स की धारदार तलवार से हत्या कर दी गई। इसके अलावा 4 लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से ऐसा प्रतीत होता है कि आज के समय में इंसानों की कीमत एक मुर्गे की कीमत से भी कम हो चुकी है। चलिए बताते हैं एक मुर्गा कैसे बना शख्स की मौत का कारण।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला सोमवार देर शाम की है। इस दौरान दो पक्षों में हुए झड़प में तलवंडी राणा के रहने वाले कृष्ण की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। दरअसल, यह विवाद एक मुर्गे की बिक्री के बाद पैसों की लेनदेन को लेकर हुआ है। तलवंडी राणा के रहने वाले शख्स कृष्ण से बीड़ बबरान के रहने वाले कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। दोनों के बीच पैसों की लेनदेन की बात हो ही रही थी कि इस दौरान मुर्गा बीमार हो गया। इसके बाद कर्ण मुर्गा वापस करने के लिए कृष्ण के पास गया, लेकिन उन्होंने मुर्गा लौटाने से इनकार कर दिया, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।

देर रात हुआ खूनी संघर्ष

बीती रात कृष्ण अपने भाई मिश्री के साथ कर्ण के घर पहुंच गए। कर्ण अपने घर में बेटे और पत्नी के साथ था। इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते कर्ण ने तेजधार हथियार निकाला और कृष्ण के साथ उसके भाई मिश्री पर हमला कर दिया। इससे कृष्ण की मौत हो गई और मिश्री बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर कर्ण की पत्नी मीरा भी घायल हो गई है, उसे भी अस्पताल भेजा गया है। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

शव रखकर किया सड़क जाम

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार वालों ने शव को नागरिक अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण परिजनों का गुस्सा फूट गया है और सड़क भी जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस सभी को समझाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:- सोनीपत की इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग: लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक, दमकल विभाग जांच में जुटा

5379487