NHM Workers Protest: सीएम सैनी के आवास को घेरने जा रहे NHM कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, बोले- प्रदर्शन की परमिशन नहीं

NHM Workers Protest
X
सीएम सैनी के आवास को घेरने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को पुलिस ने रोका।
NHM Workers Protest: हिसार में सीएम का आवास घेरने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद कुछ कर्मचारी गाड़ियों से कुरुक्षेत्र की ओर निकल गए।

NHM Workers Protest: हिसार में आज यानी 23 मार्च रविवार को सीएम नायब सिंह सैनी के आवास के घेराव करने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों को पुलिस ने रोक दिया। हरियाणा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से सीएम के कुरुक्षेत्र सेक्टर 2 के आवास को घेराव के लिए विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। ऐसे में हांसी से भी कई NHM वर्कर इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहते थे। इस बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे बढ़ रहे एनएचएम कर्मचारियों सामान्य अस्पताल में ही रोक दिया और स्थिति को संभाला।

वर्कर्स को प्रदर्शन की अनुमति नहीं- हांसी पुलिस

हांसी पुलिस ने मामले को लेकर जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुशील मोर को जरूरी नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ ने देवीलाल पार्क और सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के लिए पहले से कोई परमिशन नहीं ली है। ऐसे में वर्कर्स को प्रदर्शन की अनुमति नहीं है।

नोटिस के माध्यम से कर्मचारियों को यह भी स्पष्ट किया गया कि अगर प्रदर्शनकारियों ने किसी भी तरह से सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संघ की कार्यकारिणी समिति की होगी। साथ ही, संगठन से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ बिश्नोई और एडिशनल एसएचओ अपनी पूरी टीम के साथ सामान्य अस्पताल पहुंच गए।

Also Read: हरियाणा में ओलिंपिक एसोसिएशन चुनाव, HOA के रिटर्निंग अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होंगे इलेक्शन

कर्मचारी गाड़ियों में सवार होकर हुए रवाना

कार्यकारिणी के सदस्य सुशील मोर ने स्थिति का पता करने के बाद बताया कि 'पुलिस के विरोध के बाद कुछ कर्मचारी वापस लौट गए, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी अपने-अपने निजी गाड़ियों से कुरुक्षेत्र की ओर निकल गए। इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि कर्मचारी में अपनी मांगों को लेकर गंभीर आक्रोश है और वे किसी भी स्थिति में अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।'

Also Read: एक व्यक्ति के दबाव में कांग्रेस...', दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को लिया आड़े हाथे, BJP सरकार को भी घेरा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story