'आप' की बदलाव जनसभा: जींद के उचाना में बीजेपी के खिलाफ गरजे संजय सिंह, कहा- हरियाणा के लाल को जेल में डाला

Haryana Assembly Election
X
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह।
Haryana Politics News: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आज जींद में जनसभा को संबोधित किया। जनता को उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यो के बारे में बताया।

Haryana Politics News: जींद जिले के उचाना कलां गांव में आम आदमी पार्टी की ओर से बदलाव जनसभा का आयोजन किया गया। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा का लाल बताया, वहीं बीजेपी पर हरियाणा के इस लाल को साजिशन जेल में डालने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने लोगों से अरविंद केजरीवाल को समर्थन देकर आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।

देश सेवा के लिए काम किया

संजय सिंह ने बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सबसे बड़ी संस्थान आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की। इनकम टैक्स विभाग में उन्होंने बतौर अधिकारी के तौर पर भी काम किया। अगर वह चाहते तो हमेशा अधिकारी रहकर अपना जीवन बिता सकते थे। लेकिन इनकम टैक्स विभाग के पद को त्याग कर देश सेवा को चुना।

गरीबों के लिए काम किया

गरीबों के लिए बिजली, पानी राशन के लिए अरविंद केजरीवाल ने आवाज उठाई। इसके अलावा उन्होंने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चलाया। अरविंद केजरीवाल ने जब पहली बार राजनीति में कदम रखा तो उन्होंने 2013 में सरकार बनाई। इसके बाद 2015 और 2020 में केजरीवाल की सरकार बनी। दिल्ली के लोगों ने उन्हें 3 बार अपना मुख्यमंत्री चुना। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए अनेक काम किए हैं। उन्हें 300 यूनिट फ्री बिजली दी गई।

Also Read: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 45 नेताओं की बनाई कमेटी, अजय माकन होंगे स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन

बीजेपी नहीं, भारतीय झगड़ा पार्टी है

दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनवाया और लोगों को फ्री में पानी की सुविधा, फ्री बस सेवा की सुविधा प्रदान की गई। अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए इतना काम किया है कि जिसका गुणगान पंजाब में भी किया जाता है। संजय सिंह ने अपने भाषण में बीजेपी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी भारतीय झगड़ा पार्टी है। यह पार्टी झगड़े करने का काम करती है। यह पार्टी धर्म के नाम पर लोगों से वोट मांगती है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story