Karnal Flyover: करनाल में 122 करोड़ रूपए की लागत से बनाया जाएगा फ्लाईओवर, दो चरणों में पूरा होगा काम

Delhi to Ghaziabad flyover
X
दिल्ली से अब केवल 5 मिनट में पहुंचेंगे गाजियाबाद।
Karnal Flyover: करनाल में 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। फ्लाईओवर को बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

Karnal Flyover: हरियाणा के करनाल में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने के बाद आमजन को ट्रैफिक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। शहर के बीचों-बीच बनाए जा रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर रहेगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर बन जाने के बाद वाहनों का आना-जाना भी आसान हो जाएगा। ट्रैफिक के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

दो फेज में बनेगा फ्लाईओवर

जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर को बनाने का काम 2 फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर को बनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होते हुए डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनेगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट बनाया जाएगा। दूसरे फेज में बनाए जा रहे फ्लाईओवर की लंबाई 1 किलोमीटर होगी।

Also Read: ओल्ड गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट पर 5452 करोड़ की लागत से काम शुरू, यहां बनेंगे स्टेशन

122 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च

हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) के एसई धर्मवीर का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर- 14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बन जाने से वाहनों का संचालन सुगम होगा। इसके अलावा मालगाड़ियां भी इस फ्लाईओवर के जरिये आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। करनाल के लोगों के लिए यह फ्लाईओवर सुरक्षा की कड़ी के तौर पर काम करेगा।

Also Read: अंबाला की ये 10 सड़कें होंगी चकाचक, 4.26 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत कार्य शुरू

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story