करनाल में धन्यवाद रैली: सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान, एक जनवरी से लागू होगा अहम फैसला

CM Saini in Karnal
X
करनाल में सीएम सैनी की धन्यवाद रैली।
CM Saini in Karnal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज करनाल के इंद्री में धन्यवाद रैली में शामिल हुए हैं। सीएम सैनी ने इंद्री के लोगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं।

CM Saini in Karnal: करनाल के इंद्री में आज यानी 23 दिसंबर सोमवार को धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों के हित में बड़े ऐलान किए हैं। सीएम सैनी ने इंद्री की जनता को संबोधित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति जनता का भरोसा आज भी कायम है। तभी प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास से ही संभव हो पाया है।

धन्यवाद रैली में सीएम सैनी ने इंद्री क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। सीएम सैनी ने कहा कि इंद्री के सब-हेल्थ सेंटर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। जिसकी वजह से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सीएम सैनी ने कहा कि इंद्री के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। ताकि लोगों को आने जाने में समस्या का सामना न करना पड़े।

छठ पूजा के घाट के लिए क्या कहा ?

सीएम सैनी ने कहा कि इंद्री में छठ पूजा के लिए धार्मिक स्थल को बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। धनोरा एस्केप की जल निकासी की समस्या को दूर करने का भी ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी से किसानों की फसलें खराब हो जाती है, इस समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। सीएम सैनी ने इंद्री के स्कूलों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ की राशि दी जाएगी। सीएम सैनी ने कहा कि इंद्री के संपूर्ण विकास के लिए सरकार की ओर से करोड़ों की राशि दी जाएगी।

कांग्रेस पर किया वार

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि, सरकार ने इंद्री क्षेत्र के विकास पर पिछले 10 सालों में 1300 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। कांग्रेस पर हमला करते हुए सैनी ने कहा कि जो लोग हिसाब मांग रहे थे, उन्होंने केवल पिछले 10 सालों में केवल 391 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सैनी ने कहा,'मैं आज आप लोगों को हिसाब देता हूं। कांग्रेस के टाइम पर इतना पैसा यह लीक हो जाता था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था। ये लोग घोषणा करते, लेकिन गरीब तक उसका फायदा नहीं पहुंचता था।'

अनुसूचित जाति के बच्चों की मांग को किया स्वीकार

सीएम सैनी ने इंद्री के लोगों से कहा कि उनकी सरकार ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास ओबीसी, एससी समाज के बच्चे उनके पास आते थे। उनसे कहते थे कि किसी दूसरे राज्य में जब वह पढ़ने जाते थे, तो उन्हें फीस देनी पड़ती थी। लेकिन हमारी सरकार ने फैसला किया है कि ओबीसी, एससी समाज का कोई बच्चा किसी दूसरे राज्य के कॉलेज में पढ़ने जाता है तो उसकी फीस का खर्चा हरियाणा सरकार उठाएगी। 1 जनवरी 2025 से यह फैसला लागू हो जाएगा।

किसानों के हित में क्या कहा ?

फसलों की MSP पर सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन्होंने कहा हरियाणा के किसानों को 100 प्रतिशत एमएसपी की गारंटी दे दी गई है। अब पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना की कांग्रेस सरकार भी अपने किसानों को ऐसी गारंटी दें। किसानों के हितों पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

Also Read: जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन को आज 26वां दिन, किसान नेता अस्पताल में न शिफ्ट करने पर अड़े

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story