करनाल पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी: मेगा वेजिटेबल एक्सपो में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, किसानों को दिया तोहफा

CM Saini Visit Vegetable Center Fair
X
करनाल में सीएम सैनी मेगा सब्जी एक्सपो में शामिल हुए।
CM Saini Visit Vegetable Center Fair: करनाल में सीएम सैनी मेगा सब्जी एक्सपो में शामिल हुए हैं। सीएम सैनी किसानों से बात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली है।

CM Saini Visit Vegetable Center Fair: करनाल में आज यानी 23 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी घरौंडा में जीटी रोड पर सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित हो रहे 11वें मेगा वेजिटेबल एक्सपो में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है। सीएम सैनी ने मेले में कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए सैनी खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली है। इसके बाद किसानों से बात करके वह उनकी समस्याएं भी सुनी हैं। सीएम सैनी के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण, करनाल विधायक जगमोहन आनंद समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद है।

हरियाणा सरकार बढ़ावा देने के लिए योजनाएं शुरु की हैं- सीएम सैनी

कार्यक्रम में सीएम सैनी ने कहा कि 'हरियाणा सरकार बागवानी (हॉर्टिकल्चर) को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिनका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र में विस्तार हो रहा है, 2,40,000 एकड़ में फलों, सब्जियों, फूलों और मसालों की खेती हो रही है। 510 करोड़ रुपए की लागत से 140 फल एवं सब्जी संग्रह एवं पैक हाउस स्थापित किए जा रहे हैं। 448 बागवानी फसल समूह बनाए गए हैं, हर क्लस्टर में 300 किसानों के साथ एक इकाई बनाई जा रही है।'

सीएम नायब सैनी किसानों की समस्याओं को समझते हैं- हरविंद्र कल्याण

विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम में कहा कि, हरियाणा के किसान आगे बढ़ते हुए नजर आ रहें है। आज समय बहुत बदल गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, किसानों की समस्याओं को समझते हैं और समाधान भी करते हैं। वर्तमान सरकार में सत्ता की परिभाषा को बदलने के काम हुआ है। किसान की आमदनी कैसे बढ़े, इंसान कैसे आगे बढ़े उसी को लेकर सभी तरह की योजनाएं बना रहे हैं। पुराने समय में काफी समय तक गेहूं काटने का सीजन चलता था, लेकिन आज ऑर्गेनिक खेती सारी दुनिया की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज पानी की कीमत है।

आने वाले समय में चुनौतियां हैं, जिनसे हमें लड़ना है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि यहां पर पूरे हरियाणा के किसान आते हैं। यहां का दौरा करते हैं। यहां की तकनीक को समझते हैं। हरियाणा के बाहर से भी किसान आते हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है यहां पर हॉस्टल की व्यवस्था की जाए। ताकि सेमिनार में आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।सीएम सैनी ने कार्यक्रम के दौरान इन मांगों को पूरा करने का वादा किया है।

सीएम सैनी ने योजनाओं और बजट के बारे में क्या बताया ?

सीएम सैनी ने कहा कि फल उत्पादन पर प्रति एकड़ 50% तक की सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा सब्जी खेती के एकीकृत मॉडल पर 50% मशरूम की खेती के लिए 40% से 85% तक की सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा पॉलीहाउस, हाईटेक ग्रीनहाउस, वॉकिंग टनल आदि पर सामान्य किसानों को 50% और अनुसूचित वर्ग के किसानों को 85% तक की सब्सिडी दी गई।

कुरुक्षेत्र में मधुमक्खी पालन विकास केंद्र स्थापित किया गया है। उच्च तकनीक वाले ग्रीनहाउस में मिट्टी रहित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा 2,600 करोड़ की लागत से गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी बनाई जा रही है। सीएम सैनी ने बताया कि बागवानी बजट में 95% कृषि बजट में 19.2% और पशुधन बजट में 50.91% की बढ़ोतरी की गई है। मत्स्य पालन के लिए 40.4% और सहकारिता क्षेत्र में 58.8% को बढ़ाया गया है।

सीएम सैनी ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा के युवा इजराइल में कृषि तकनीक सीखने भेजे जा रहे हैं। इजराइल की तकनीक से बागवानी और खेती को उन्नत बनाया जा रहा है। नमो ड्रोन दीदी योजना लागू की गई।, 100 महिलाओं को ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी गई है। हर महिला को 8 लाख का ड्रोन मुफ्त दिया गया। ड्रोन से खाद, कीटनाशक का छिड़काव और फसल निगरानी संभव होगी। स्मार्ट सेंसर से मिट्टी, तापमान और पोषक तत्वों की जांच होगी। सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मेले में लकी ड्रा का आयोजन

सीएम सैनी आज मेले में मंच पर किसानों को संबोधित किया है। किसानों के लिए शुरू की जा रही नई योजनाओं के बारे में बताएंगे। मेले में लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें जीतने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। ड्रा के तहत एक किसान को मिनी ट्रैक्टर, एक किसान को पावर वीडर और 10 अन्य किसानों को स्प्रे पंप जीतने का मौका मिलेगा। इन विजेताओं को सीएम सैनी पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान मेले में पहुंचेंगे।

Also Read: एक व्यक्ति के दबाव में कांग्रेस...', दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को लिया आड़े हाथे, BJP सरकार को भी घेरा

मेले में किसानों को मशीनों के बारे में पता लगेगा

इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन हरियाणा बागवानी विभाग द्वारा किया गया है। यहां हर दिन 5 से 6 हजार किसान आकर सब्जियों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों व अन्य उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं। इस मेले में सब्जियों के साथ-साथ आलू व शहद की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां किसान अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने की जानकारी ले रहे हैं।

मेले में कई बड़ी कंपनियों ने अपनी मशीनों की भी प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी के जरिये किसानों को पता लगेगा मशीनों से किसानों को किस तरह सुविधा मिल सकती है। किस तरह कम मेहनत व कम समय में बेहतर उत्पादन कर सकते हैं। किसान अपने खेतों के लिए सही मशीन का चुनाव करेंगे।

Also Read: हरियाणा में जमीन बंटवारे के विवादों को होगा निपटारा, नायब सरकार ने लागू किया नया कानून, जानिए नियम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story