करनाल में दंपती हत्याकांड का खुलासा: संपत्ति विवाद में बेटे ने की माता-पिता की हत्या, नहर में फेंके थे शव

Couple Murder in Karnal
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।
Couple Murder in Karnal: करनाल में दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Couple Murder in Karnal: करनाल में पुलिस ने दंपती हत्याकांड का खुलासा किया है। माता-पिता की हत्या में शामिल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने अपने माता- पिता की हत्या करने के बाद उनके शव नहर में फेंक दिए थे। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि युवक के शव की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। ताकि पता लगाया जा सके कि इस हत्याकांड में आरोपी के अन्य लोग भी शामिल हैं।

बाप बेटे के बीच होते थे झगड़े

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बेटे हिम्मत सिंह का अपने पिता महेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की हुई थी। जिसकी वजह बाप बेटों में अक्सर झगड़े होते थे। 13-14 मार्च की रात में हिम्मत ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव नहर में फेंक दिए थे। हादसे के बाद से ही पुलिस इस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही थी।

पुलिस को वारदात के बाद से ही हिम्मत सिंह पर शक था। क्योंकि गांव वालों का कहना था कि हिम्मत ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी, जिससे घर में तनाव बना हुआ था। महेंद्र इस शादी से नाखुश था और परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। जिसके बाद हिम्मत अपने परिवार से अलग होकर पत्नी के साथ उचाना में रह रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी तनाव खत्म नहीं हुआ। महेंद्र और उसकी पत्नी बाला देवी के बीच भी अक्सर झगड़े होते थे।

Also Read:पानीपत में जिंदा जलाकर महिला की हत्या, आरोपी ने पहली पत्नी और भाई के साथ मिलकर किया मर्डर, बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बिंझोल पुल के पास मिला था बाला देवी का शव

बता दें कि पुलिस को 13 मार्च को सुबह 10 से 11 बजे के बीच डाहर और बिंझोल पुल के पास एक महिला का शव मिला था। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई थी। महिला के चेहरे, गले और हाथों पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे मामला हत्या का लग रहा था। जांच के वक्त शव की पहचान बाला देवी के रूप में हुई थी। 16 मार्च को पुलिस को बाला देवी का शव पानीपत मोर्चरी हाउस में मिला। 17 मार्च को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अब तक महेंद्र सिंह का शव बरामद नहीं किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read: बाप ही निकला बेटे की हत्या का मास्टरमाइंड, नौकर को सुपारी देकर कटवाया बेटे का गला, पुलिस ने चित्ता बुझा जुटाए सबूत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story