Famous Place in karnal: हरियाणा के करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शहर में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते आज यहां कई तरह के पार्कों कर सुंदरीकरण कर उसे पर्यटकों के घूमने लायक बनाया गया है। यहां के सड़कों को सुचारू रूप से व्यवस्थित किया गया है। आपको भी अगर घूमना पसंद है, तो अपनी लिस्ट में करनाल को जरूर शामिल करें, क्योंकि आपको यहां पर अच्छे ढाबे पर खाने के साथ-साथ बदलते हुए करनाल शहर के नजारों का आनंद उठा का मौका मिल सकता हैं। आज हम आपको यहां के फेमस जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूम सकते हैं।

करनाल का अटल पार्क

करनाल का अटल पार्क 

अटल पार्क जो करनाल शहर के सेक्टर- 8 में स्थित है। यह पार्क करनाल ही नहीं बल्कि हरियाणा के सबसे  बड़े पार्कों में गिना जाता है। यह पार्क जीटी रोड के पास है और लगभग 55 एकड़ में फैला हुआ है। यहां पर आपको तालाब, फव्वारे, झील के अलावा ओपन-एयर जिम मौजूद है। यहां जगह करनाल में घूमने आए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। अगर आप हरियाणा या दिल्ली में रहते हैं तो यहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ मौज-मस्ती और पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं।

करनाल में अधिकतर लोग खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं और घंटों लाइनों में लगकर थक भी जाते हैं। आप भी अगर दर्शन के बाद विश्राम करने की जगह देख रहे हैं तो इस पार्क में जाकर यहां के खूबसूरत प्रकृति और हरियाली का आनंद उठा  सकते हैं। बता दें कि यहां पर रोज सुबह और शाम योग कक्षाएं भी लगती हैं।

बाबर की मस्जिद

बाबर की मस्जिद

करनाल में स्थित बाबर की मस्जिद का निर्माण 1528 में  मुगल बादशाह बाबर द्वारा किया गया था, जो आज करनाल के फेमस ऐतिहासिक जगहों में से एक है। बाबर ने इस मस्जिद का निर्माण इसलिए किया था किया था क्योंकि वह इब्राहिम लोधी से अपनी जीत को यादगार बनाना चाहते थे।

इस मस्जिद की वास्तुशिल्प बेहद ही खास है, जो मस्जिद पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को लिए आकर्षित करता है। यहां पर एक बगीचा भी मौजूद है, जहां आप अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं। यही नहीं बल्कि यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए फोटोशूट भी करवा सकते हैं। कहते हैं कि वर्तमान समय में यह मस्जिद खंडहर बन गया है, लेकिन इसकी खूबसूरती आज भी कायम है।  

करनाल गोल्फ कोर्स

करनाल गोल्फ कोर्स

करनाल के यमुना नदी के तट पर  स्थित करनाल गोल्फ कोर्स हरियाणा ही बल्कि देश में सबसे प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गोल्फ स्थलों में से एक है। औपनिवेशिक इतिहास में डूबा, करनाल ब्रिटिश शासकों के सबसे लोकप्रिय गोल्फ स्थानों में से एक था जो आज शहर के फेमस जगहों में से एक है।

यहां पर हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने लोग घूमने के लिए यहां आते हैं। यह गोल्फ कोर्स एक एकड़ में फैला हुआ हैं, इसके एक तरफ करनाल यूरो झील  दूसरी तरफ से ओएसिस कॉम्प्लेक्स रिजॉर्ट है। यह गोल्फ कोर्स आपके तनाव को कम करने और व्यस्त शहरी जीवन से ब्रेक लेने के लिए बेस्ट जगह है।

Also Read: हरियाणा की 5 जगहों पर बिताएं छुट्टियां, फैमिली के साथ गुजरेगा क्वालिटी टाइम

करनाल छावनी चर्च

करनाल छावनी चर्च

करनाल छावनी चर्च टावर का निर्माण अंग्रेजों के शासन काल में ही किया गया था। इस चार मंजिला टावर को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है, जिसके शीर्ष पर एक शानदार सजावटी क्रॉस है, जो इसे और भी आकर्षित बनाता है।

35 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह चर्च टावर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है। इस चर्च के चारो तरफ हरियाली और एक सुंदर सा बगीचा बना हुआ है जहां पर आप अपने परिवार, दोस्त या फिर अपने लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।