Karnal News: करनाल के सम्मेलन में मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- खर्ची पर्ची पर मिलती थी नौकरियां

Karnal News
X
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर।
Karnal News: करनाल में आज प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में बताया और कहा कि भाजपा प्रदेश के हित के लिए काम करेगी।

Karnal News: आज करनाल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र के बारे में बताया। सम्मेलन मे मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। उस दौरान युवाओं को नौकरियां भी खर्ची -पर्ची के आधार पर मिलती थीं और थाने-चौकियां तक बिकती थीं।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने चुनावी संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बताया। मनोहर लाल ने तीन प्रमुख परियोजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि करनाल में औद्योगिक टाउनशिप (आईएमटी) बनाई जाएगी। टाउनशिप बन जाने के बाद युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा करनाल में फार्मा पार्क को भी बनाया जाएगा। फार्मा पार्क के बन जाने से फार्मा उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

10 साल के शासन में भ्रष्टाचार

मनोहर लाल ने यह भी कहा कि हरियाणा में 10 आईएमटी को स्थापित किया जाएगा। जिससे प्रदेश में करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उनका कहना है कि इस परियोजना से करनाल सहित पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। सम्मेलन में मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भी तंज कसा।

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव, 'जिसने खेलों में घोटाला किया उसके साथ जुड़ गईं', विनेश फोगाट पर अनुराग ठाकुर का हमला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सत्ता में भ्रष्टाचार था। युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी। भाजपा का समर्थन करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास को प्राथमिकता देती है। आने वाले समय में भाजपा पार्टी हरियाणा को औद्योगिक और आर्थिक रूप से विकसित करने के लिए बड़े कदम उठाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story