Logo
Karnal Murder Case: करनाल के कर्ण विहार इलाके में गन्ने के खेतों के बीच महिला का शव कट्टे में बंधा मिला है। जिसकी वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच में जुटी है।

KarnaL Murder Case: करनाल के कर्ण विहार इलाके में एक महिला का शव कट्टे में बंधा हुआ मिला है। जिसकी वजह से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतका के मुंह पर केमिकल और नमक पाया गया है। जिसकी वजह उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया है। शव के बाएं हाथ पर PK भी लिखा हुआ है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका संबंध महिला की हत्या से जुड़ा हो सकता है।

दरअसल, हरियाणा के  करनाल के कर्ण विहार इलाके में गन्ने के खेतों के बीच एक महिला का कट्टे में बंधा हुआ शव मिला है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गांव शेखपुरा निवासी पवन फौजी ने पुलिस को बताया कि आज यानी मंगलवार शाम को खेत में लेबर गन्ने के बंडल बांध रही थी। तब उस समय उन्हें एक कट्टा खेत में पड़ा मिला। उन्होंने कट्टे को खोला तो उसमें महिला की लाश थी। इसके बाद वह घबरा गए और तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। 

कई दिन पहले हत्या की आशंका

शव पर एक चद्दर लिपटी हुई थी। उसके पैर भी बंधे हुए मिले हैं। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थीं कि उस पर कीड़े पड़ चुके थे। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कई दिन पहले हुई होगी। यहां तक कि आरोपियों ने महिला की पहचान न हो इसके लिए उसके मुंह पर केमिकल और नमक तक डाल दिया था। ताकि उसकी पहचान न हो सके।

Also Read: सोनीपत में दर्दनाक सड़क हादसा,हरियाणा रोडवेज की बस में टकराया टेंपो, चालक की मौत

शव के पास मिली केमिकल की बोतल
घटना के बारे में पता लगने पर मौके पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सदर थाना के SHO राजपाल का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इसके अलावा पुलिस को शव के पास से केमिकल की चार से पांच खाली बोतल भी मिली हैं।अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस इस केस को सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

CH Govt hbm ad
5379487