Firing On Brahmins: कुरुक्षेत्र से ब्राह्मणों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमले के वक्त एक ब्राह्मण घायल हो गया है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्राह्मणों ने बासी खाना खाने का विरोध किया, जिसके बाद उन पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में एक ब्रह्ममण को गोली लग गई, जिसके बाद ब्राह्मणों ने जमकर हंगामा किया। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें 23 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्राह्मणों ने किया बासी खाने का विरोध
जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में आज यानी 22 मार्च शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी गई। ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा है। ब्राह्मण लगातार इसका विरोध कर रहे थे। जिसके बाद यज्ञ आयोजक के सुरक्षा गार्डों यानी बाउंसरों ने उन पर गोली चला दी। इस फायरिंग में लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लग गई। हमले के बाद गुस्साएं ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पथराव भी किया। ब्रह्मणों ने सड़क किनारे लगे बैनर और पोस्टरों को भी डंडे मारकर फाड़ दिया। हंगामा करते हुए ब्राह्मण सड़क पर आ गए।
ब्राह्मणों ने क्या आरोप लगाया ?
ब्राह्मणों ने आरोप लगाया है कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनको किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे। गुस्साए ब्राह्मणों ने पार्क के सामने सड़क पर बवाल मचाते हुए यज्ञशाला का गेट भी तोड़ दिया। ब्राह्मणों ने वहां से गुजर रहीं गाड़ियों को भी रोक दिया। जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी हुई।
BJP के कई नेता यज्ञ में हुए थे शामिल
केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था इसमें देश भर से 1,500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम यज्ञ के आयोजकों ने की। यह यज्ञ 27 मार्च तक चलना है। इस यज्ञ में BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, राम विलास शर्मा, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत BJP के कई बड़े नेता भी शामिल हो चुके हैं।
तीन बार हुआ यज्ञ
ऐसा कहा जा रहा है कि आयोजकों की ओर से इस यज्ञ का आयोजन तीसरी बार किया गया है। 2021 में जब यह यज्ञ कराया गया था तो पंडाल में आग लग गई थी। इसके कारण यज्ञ पूरा नहीं हो पाया था। दूसरी बार जब हुआ तो बरसात के कारण यज्ञस्थल पर पानी भर गया। इसके कारण भी यज्ञ में विघ्न पड़ गया। अब तीसरी बार यज्ञ हुआ तो फायरिंग हो गई।
Also Read: PM आवास योजना की पहली किस्त जारी, 36 हजार परिवारों को मिले 151 करोड़ रुपए, CM बोले- ये मोदी की गारंटी
बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आशीष तिवारी को तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके ब्राह्मणों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बड़ी संख्या में ब्राह्मण सड़कों पर जमा हैं। ब्राह्मण का कहना है कि बाउंसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Also Read: हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार एटलस को मिला कॉपीराइट, कुलपति बीआर कम्बोज ने टीम को दी बधाई