CM Nayab Singh Saini Announces For Farners: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को किसानों के लिए बड़े ऐलान किए है। उन्होंने कुरुक्षेत्र की धरती से किसानों के 133 करोड़ के बकाए की माफी की घोषणा की। इसके अलावा 10 नई फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद का भी ऐलान किया है। अब हरियाणा सरकार केंद्र सरकार की तर्ज पर किसानों से 24 फसलों की खरीद MSP पर करेगी।

दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए कुरुक्षेत्र से चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते किसानों के 133 करोड़ का बकाया माफी का ऐलान किया है. सीएम सैनी ने कहा कि हम पहले 14 फसल MSP पर खरीदते थे, लेकिन अब से 10 नई फसल भी एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इस हिसाब से कुल 24 फसलें  हरियाणा सरकार MSP पर खरीदेगी। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है। 

सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में ये की बड़ी घोषणाएं

-कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी ने कहा कि साल 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से खराबे के 137 करोड़ रुपये एक हफ्ते में दे दिए जाएंगे।
-सीएम ने कहा कि किसानों का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार का लोन माफ किया जाएगा।  
-इसके अलावा सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्हें आवेदन के हिसाब से ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए जाएंगे।।
-किसान जिनके ट्रांसफार्मर बिजली निगमों ने लगाए हैं। उनके खराब होने पर ये ट्रांसफार्मर बिजली निगम अपने खर्चे पर ही बदलेगा। इसके लिए किसानों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है।
-ट्यूबवेल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली देशभर की सभी कंपनियां विभाग के पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी।
-किसान किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद सकेंगे।

'म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली की कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत 

बता दें कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी की विजय शंखनाद रैली की शुरुआत हुई। इस दौरान ‘म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम कुरुक्षेत्र से चुनाव अभियान का शंखनाद कर रहे हैं और 90 की 90 विधानसभा सीटों पर भव्य रैली करेंगे।