हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों का कहर: एक ही परिवार के पांच लोगों का गला रेता, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।;

Update:2024-12-08 10:48 IST
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है।Kurukshetra murder
  • whatsapp icon

Kurukshetra Murder: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार की देर रात घर पर सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला शाहाबाद के गांव यारा का है। यहां परिवार के मुखिया नैब सिंह, उसकी पत्नी इमरित, पुत्र दुष्यंत, पुत्रवधू अमृत कौर और पोता केशव सोये हुए थे। नैब सिंह और उसकी पत्नी इमरित नीचे कमरे में थे और उनका बेटा दुष्यंत, अपनी पत्नी और बेटे केशव के साथ प्रथम मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था। जब रविवार सुबह 8 बजे तक भी उनके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने नैब सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक गेट बजाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो नैब सिंह और उसकी पत्नी इमरित लहुलुहान अवस्था में मृत पड़े हुए थे। नैब सिंह और इमरित के गले पर कट के निशान थे। इससे पता चलता है कि दोनों की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

ये भी पढें- Delhi Murder Case: कहीं गलती से तो नहीं कर दी बदमाशों ने बर्तन कारोबारी की हत्या, मारने से पहले पूछा था ये नाम

जब लोगों घर की पहली मंजिल पर जाकर देखा तो दुष्यंत, उसकी पत्नी अमृत कौर और उसका बेटा केशव भी गंभीर रुप से घायल मिले। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दुष्यंत और अमृत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। वहीं उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, इस हत्याकांड के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि नैब सिंह कुरुक्षेत्र में जज के रीडर लगे हुए थे और बेटा दुष्यंत शाहबाद के कोर्ट में कार्यरत था।

ये भी पढ़ें-Delhi Crime: दिल्ली के गोविंदपुरी में दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, Toilet में फ्लश न करने पर हुआ था विवाद

Similar News